आजमगढ़, नवम्बर 4 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। धनतेरस को लेकर सराफा बाजार सजकर तैयार हो गया है। इस बार सराफा कारोबार में धनवर्षा होने की उम्मीद है। कारोबारियों को करीब सवा अरब रुपये के कारोबार की आस है। पिछले महीने की तुलना में सोने और चांदी की कीमतों में आई गिरावट से बाजार की रौनक बढ़ गई है। इससे ग्राहकों के साथ ही सराफा कारोबारियों में भी खासा उत्साह है। शहर के प्रमुख सराफा बाजारों और बड़े शोरूम में ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए आकर्षक सजावट की गई है। साथ ही कई तरह के ऑफर भी दिए जा रहे हैं। धनतेरस पर सोने-चांदी की खरीदारी को शुभ माना जाता है। ऐसे में लोग अपनी आर्थिक क्षमता के अनुसार आभूषण खरीदने की तैयारी में जुटे हैं। इस बार महंगे आभूषणों की अपेक्षा हल्के वजन के जेवरों की मांग अधिक है। महिलाओं में सोने की हल्की चेन, अंगूठी, कान...