Azamgarh News: धंसी सड़क पर गिरवाईं ईट का टुकड़ा
आजमगढ़, अक्टूबर 7 -- Azamgarh News: रानी की सराय,हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के चड़ई गांव में बने तमसा नदी पर पुल के अप्रोच मार्ग के दोनों तरफ की सड़क धंस गई थी। जिससे हमेशा दुघर्टना की आशंका बनी रहती थी। इस समस्या को लेकर 'हिन्दुस्तान' ने 21 सितबंर के अंक में 'पुल का अप्रोच धंसने से दुघर्टना की बढ़ी आशंका' शीर्षक से खबर प्रमुखता से प्रकाशित की। खबर प्रकाशित होने के बाद लोक निर्माण विभाग की तंद्रा भंग हुई और धंसे अप्रोच मार्ग में ईंटें भरवाईं। चड़ई गांव के पास तमसा नदी तट पर बने पुल का अप्रोच बारिश के चलते दोनों तरफ बह गया था। पुल के सहारे आस-पास के दर्जनभर गांवों के लोगों का आना-जाना है। इस मार्ग से जिला मुख्यालय जाने के लिए 15 किमी की दूरी कम हो जाती है। सड़क से देर रात तक लोगों का आवागमन लगा रहता है। ऐसे में दोनों तरफ अप्रोच धंसने से हमेशा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.