Azamgarh News: दो स्थानों पर पुलिस से मुठभेड़, चार पशु चोर गिरफ्तार
आजमगढ़, जुलाई 29 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। बरदह और दीदारगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार की भोर में मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने चार पशु चोरों को गिरफ्तार कर लिया। पैर में गोली लगने से दो पशु चोर घायल हो गए। उनके दो साथी मौके से फरार हो गए। पशु चोरों के पास से चोरी की तीन भैंसें, एक पिकअप, एक बाइक, दो तमंचा-कारतूस और नकदी बरामद हुई। घायल पशु तस्कर अंबेडकर नगर जनपद के निवासी हैं। पुलिस ने फरार पशु तस्करों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित की हैं। एसएसपी ने पशु चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करने वाली दोनों थाना की पुलिस टीम को 25-25 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है। दीदारगंज थानाध्यक्ष जयप्रकाश ने मंगलवार की भोर में मुखबिर की सूचना पर उपनिरीक्षक अवधेश कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मियों के साथ शारदा नहर स्थित सुघरपुर पुलिया के पास ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.