आजमगढ़, अगस्त 6 -- Azamgarh News: आजमगढ़। शहर के अग्रसेन चौराहे के पास बुधवार की रात दो बाइकों में हुई टक्कर के बाद विवाद हो गया। बाइक सवारों में मारपीट हो गई। दोनों एक-दूसरे पर ईट-पत्थर से चलाने लगे। इससे अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को पथराव की सूचना दी। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई। कोतवाल यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची तो कोई नहीं मिला। घटना के संबंध में जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...