Azamgarh News: दो बाइकों की टक्कर में पुत्र की मौत, पिता घायल
आजमगढ़, सितम्बर 26 -- Azamgarh News: बरदह, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के तंमरपुर गांव के पास शुक्रवार की शाम दो बाइकों की टक्कर में पुत्र की मौत हो गई। जबकि हादसे में पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल पिता को जौनपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की।बरदह थाना क्षेत्र के जमुआवां गांव निवासी 46 वर्षीय सुरेंद्र शुक्रवार को अपनी बहन के घर मुक्तिपुर गांव गए थे। शाम को 20 वर्षीय पुत्र विशाल के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। मार्टीनगंज-ठेकमा मुख्य मार्ग पर स्थित तम्मरपुर गांव के सम्मोपुर मोड़ पर पहुंचे थे। तभी सामने से अचानक आई दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में पिता-पुत्र घायल हो गए, दुर्घटना के बाद दूसरा बाइक सवार मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल पिता-पुत्र को ठेकमा अस्पताल पहुंचाया। डॉक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.