Azamgarh News: दो बच्चों के साथ महिला ने ट्रेन से कटकर दी जान
आजमगढ़, अक्टूबर 29 -- Azamgarh News: रानी की सराय (आजमगढ़), हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय रेलवे स्टेशन के पास बुधवार की दोपहर 32 वर्षीय महिला ने अपने दो बच्चो के साथ ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी। स्थानीय लोगों ने बताया कि महिला बच्चों के साथ काफी देर से स्टेशन पर बैठी हुई थी। पुलिस घटना की जांच कर रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि महिला अपने चार और छह साल के बच्चों के साथ प्लेटफार्म के दूसरी तरफ बैठी हुई थी। दोपहर करीब 12 बजे के करीब ताप्ती गंगा एक्सप्रेस शाहगंज से आजमगढ़ की तरफ जा रही थी। रानी की सराय में ठहराव नहीं होने के कारण ट्रेन पूरी रफ्तार में थी। स्टेशन पर अचानक महिला ने अपने दोनों बच्चों के साथ ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। जिससे तीनों के परखचे उड़ गए। ट्रेन गुजरने के बाद उनके क्षतविक्षत शव पटरी के आसपास...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.