Azamgarh News: दो बच्चों की मां प्रेमी के साथ शादी की जिद पर अड़ी
आजमगढ़, अगस्त 3 -- Azamgarh News: सरायमीर। स्थानीय कस्बा के पूनापोखर मोहल्ला में रविवार को दो बच्चों की मां प्रेमी की दुकान पर पहुंची और शादी की जिद पर अड़ गई। दोनों पक्ष के लोग आए और मारपीट शुरू हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने विवाद को शांत कराया। सरायमीर कस्बा के पूनापोखर मुहल्ला निवासी एक युवक फल की दुकान लगाता है। रविवार को दोपहर में दो बच्चे की मां उसकी दुकान पर पहुंच कर शादी के लिए जिद करने लगी। इस दौरान युवक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए और हंगामा होने लगा। युवक और महिला दोनों शादी के लिए तैयार हो गए। इसकी जानकारी महिला के ससुराल वालों को हुई तो वो भी मौके पर पहुंच गए। दोनों तरफ से जमकर हंगामा शुरू हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्ष को लेकर थाना परिसर में चली गई। दोनों पक्ष को समझा बुझाकर पुलिस ने शांत करा दिया।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.