आजमगढ़, सितम्बर 26 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। अवदाह का जिले में भी प्रभाव दिखा। मौसम अचानक परिवर्तित हो गया। दो दिनों से तेज हवा के साथ रूक-रूक कर हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इधर मौसम सुहाना होते ही उमस और गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली। तेज हवा चलने से खेतों में बाली लगी धान की फसलें गिरने से किसानों की चिंता बढ़ गई। नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति भी प्रभावित रही। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: तीन दिनों से हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावितओडिशा और पश्चिम बंगाल का असर उड़िसा और पश्चिम बंगाल में आए अवदाब का असर जनपद में भी दिखने लगा है। करीब एक पखवारा से तेज धूप निकलने से लोग उमस और गर्मी से परेशान थे। वहीं अन्नदाता धान समेत अन्य फसलों की सिंचाई के लिए बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। बुधवार क...