आजमगढ़, सितम्बर 2 -- Azamgarh News: लाटघाट, हिंदुस्तान संवाद। सगड़ी तहसील क्षेत्र के उत्तरी छोर से होकर बहने वाली घाघरा नदी में शारदा, गिरजा और सरयू बैराजों से फिर 2 लाख 48 लाख क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया है। इससे टेकनपुर-सहबदिया, चक्की हाजीपुर, देवारा खास राजा के करीब 28 मजरे, सोनौरा, बांका, बूढ़नपट्टी समेत करीब दो दर्जन गांव बाढ़ से घिरने के कगार पर पहुंच गए हैं। उधर, तटवर्ती क्षेत्रों में कुछ समय से घाघरा नदी द्वारा की जा रही कटान में जलस्तर बढ़ने के बाद कमी आई है। कटान कम होने से किसानों ने कुछ राहत की सांस ली है। लगातार कटान से किसानों की उपजाऊ भूमि नदी में समा रही थी। जलस्तर बढ़ने से फिलहाल कटान की रफ्तार कम होने से किसानों की जमीन को हो रहे नुकसान में कुछ कमी आई है। घाघरा के जलस्तर में चार दिनों से लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। ज...