Azamgarh News: दो ट्रकों की टक्कर में खलासी की मौत
आजमगढ़, नवम्बर 17 -- Azamgarh News: अतरौलिया, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के मनियारपुर गांव के पास सोमवार अपराह्न गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे के किलोमीटर 59 के पास कास्मेटिक सामान लेकर गोरखपुर जा रहे कंटेनर ने आगे जा रहे गिट्टी लदे ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में कंटेनर के खलासी की मौत हो गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कटर से काटकर करीब तीन घंटे बाद खलासी का शव बाहर निकाला। मुरादाबाद जनपद के मुझौला थाना क्षेत्र के तारिक नगर निवासी 30 वर्षीय मोनू पठान पुत्र अफजल कंटेनर पर खलासी का काम करता था। वह अपने जनपद के ही चालक के साथ कंटेनर पर रहता था। यह भी पढ़ें- Ambedkar Nagar News: दो ट्रेलरों की भीषण भिड़ंत में केबिन में फंसे खलासी की मौत वह चालक के साथ दिल्ली से कंटेनर में कास्मेटिक सामान लादकर गोरखपुर जाने के लिए निकला था। सोम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.