Azamgarh News: देख-रेख के अभाव में क्षतिग्रस्त सड़क गड्ढे में हो गई तब्दील
आजमगढ़, सितम्बर 9 -- Azamgarh News: जहानागंज, हिन्दुस्तान संवाद। जहानागंज क्षेत्र के आजमगढ़-गाजीपुर मुख्य मार्ग हादसे को दावत दे रहा है। देख-रेख के अभाव में रामपुर गांव के पास सड़क जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। जिससे आए दिन राहगीरों के साथ ही दो पहिया वाहन सवार दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। आजमगढ़-गाजीपुर मुख्य मार्ग होने से प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग आवागमन करते हैं। देख-रेख के अभाव में सड़क बदहाली का शिकार हो गए हैं। रामपुर गांव के समीप करीब दो किमी तक सड़क क्षतिग्रस्त होने से बड़े-बड़े गड्ढे-गड्ढे हो गए हैं। बारिश के समय लोगों की परेशानी और बढ़ जा रही है। गड्ढों में पानी भर जाने से आए दिन दो पहिया चालक समेत राहगीर दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों, साइक्ल सवारों, पैदल राहगीरों और बुजुर्गों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.