Azamgarh News: दुर्घटना में घायल ट्रक चालक ने तोड़ा दम
आजमगढ़, अक्टूबर 7 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। तरवां थाना क्षेत्र के मुरारपुर गांव निवासी घायल ट्रक चालक की उपचार के दौरान मंगलवार की रात मौत हो गई। 15 दिन पूर्व अरुणाचल प्रदेश में हुई दुर्घटना में वह घायल हो गए थे। उन्हें क्षेत्र के खरिहानी स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तरवां थाना क्षेत्र के मुरारपुर गांव निवासी 58 वर्षीय राजेश कुमार सिंह ट्रक चालक थे। 15 दिन पूर्व ट्रक लेकर अरुणाचल प्रदेश गए थे। 19 सितंबर को ट्रक अनियंत्रित होकर पलटने से घायल हो गए। उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में उन्हें अरुणाचल प्रदेश से लाकर खरिहानी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मंगलवार की रात उनकी मौत हो गई। इसकी जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.