आजमगढ़, अक्टूबर 27 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। निजामाबाद थाना क्षेत्र के सेंटरवा बाजार के पास 15 दिन पूर्व दो बाइकों की टक्कर में घायल अधेड़ की उपचार के दौरान सोमवार की सुबह मौत हो गई। उसे मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसकी सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। निजामाबाद के नेवादा गांव निवासी 54 वर्षीय अनिल यादव मुंबई में पावरलूम चलाते थे। एक माह पूर्व परिवार से मिलने के लिए घर आए थे। करीब 15 दिन पूर्व चचेरे भाई योगेश के साथ सेंटरवा बाजार गए थे। शाम को दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। सेंटरवा बाजार के पास ही सामने से आ रहे दूसरे बाइक सवार से टक्कर हो गई। यह भी पढ़ें- Auraiya News: दो बार रेफर किए गए घायल युवक की कानपुर में मौत हादसे में दोनों घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे बाजारवासियों ने दोनों को मंडली...