Azamgarh News: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान लापता अधेड़ का अंबेडकर नगर में मिला शव
आजमगढ़, अक्टूबर 27 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। शहर के पुरानी सब्जी मंडी में स्थापित दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए गया अधेड़ शुक्रवार की शाम से लापता हो गया था। सोमवार की शाम उक्त अधेड़ का अंबेडकर नगर जनपद के राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र में शव मिला। शव मिलने की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। शहर के कटरा मोहल्ला निवासी 50 वर्षीय नरीज सिंह शुक्रवार शाम दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए गए थे। देर रात तक घर नहीं पहुचंने पर परिवार के लोग परेशान हो गए। काफी तलाश के बाद भी उनका कुछ पता नहीं चला। परिजनों ने नगर कोतवाली में गुमशुदगी की तहरीर दी। उनकी तलाश के लिए परिजन ने सोशल मीडिया पर गुमशुदगी की सूचना डाली थी। सोमवार की शाम अंबेडकर नगर जनपद के राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र में नदी के किनारे शव मिलने की सूचना मिली। परिजन देर रात राजेसुल्तानपुर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.