Azamgarh News: दुर्गा पूजा पंडाल में पशु अंश मिलने पर हंगामा
आजमगढ़, अक्टूबर 27 -- Azamgarh News: अतरौलिया, हिन्दुस्तान संवाद। शरद पूर्णिमा के दिन रविवार को स्थानीय कस्बे में पूरब पोखरा स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में जानवर का अंश मिलने पर हंगामा हो गया। लोग पास के एक युवक पर आरोप लगाने लगे। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। आरोपी युवक से पूछताछ की। पुलिस की जांच में पता चला कि किसी जानवर ने ही पशु अंश लाकर रख दिया था। अतरौलिया बाजार में तीन दिवसीय दुर्गा पूजा मेले का आयोजन चल रहा है। मेले के पहले दिन रविवार की रात में अतरौलिया के पूरब पोखरा स्थित मां दुर्गा पंडाल में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन कर रहे थे। रात करीब 11 बजे प्रसाद वितरण स्थल के पास पशु अंश मिलने पर हंगामा हो गया। पूजा समिति के लोग आक्रोशित हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। आक्रोशित लोग एक व्यक्ति पर पशु अंश फेंक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.