Azamgarh News: दुकान में बिजली के शार्ट सर्किट से लगी भीषण आग
आजमगढ़, नवम्बर 1 -- Azamgarh News: लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के चंदेवरा गांव में शुक्रवार की रात को बिजली के शार्ट-सर्किट से किराना एवं जनरल स्टोर की दुकान में आग लग गई। जब तक अग्नि शमन दल के कर्मी मौके पर आते कि उसके पहले ही दुकान में रखे सभी सामान जलकर नष्ट हो गए। इस अगलगी की घटना में लाखों रुपये की क्षति होना बताया जा रहा है।
शार्ट-सर्किट से दुकान में लगी आग चन्देवरा गांव निवासी अमित गुप्ता ने अपने मकान के अगले हिस्से में किराना और जनरल स्टोर की दुकान खोले थे। दुकान के पीछे घर में परिवार के लोग रहते हैं। प्रतिदिन की तरह शुकवार की रात्रि लगभग 8 बजे अमित गुप्ता अपनी दुकान बंद कर घर में चले गए थे। रात्रि लगभग 11 बजे उनकी दुकान में बिजली के शार्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग से सामान जलने गंध पर पास-पड़ोस के लोग अपन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.