Azamgarh News: दीवार गिरने से मजदूर की मौत, साथी घायल
आजमगढ़, अगस्त 7 -- Azamgarh News: लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के बेरवां विशंभरपुर गांव में गुरुवार की सुबह नींव की खोदाई करते समय दीवार गिरने से मलबे में दबकर एक मजदूर की मौत हो गई। हादसे में उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। मौत की खबर मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। बेरवां विशंभरपुर गांव निवासी 55 वर्षीय लालबहादुर वनवासी पुत्र शोभनाथ वनवासी और 32 वर्षीय अल्ताफ पुत्र श्रद्धा वनवासी मजदूरी करते हैं। वे गुरुवार की सुबह गांव के ही निवासी एक व्यक्ति के यहां मजदूरी करने गए थे। निर्माणाधीन चहारदीवारी के पास ही पिलर के लिए नींव की खोदाई कर रहे थे। इस दौरान चहारदीवारी अचानक ढह गई। उसके मलबे में दब जाने से लाल बहादुर एवं अल्ताफ घायल हो गए। आननफानन में लोग उन्हें सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय लालगंज लेकर गए, जहां डॉक्टरो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.