Azamgarh News: दीपोत्सव पर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने कुम्हार-प्रजापति शिल्पकारों को किया सम्मानित
आजमगढ़, नवम्बर 7 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। दीपोत्सव के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा की ओर से आजमगढ़ में कुम्हार-प्रजापति समाज के शिल्पकारों के बीच पहुंचकर उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान उनके पारंपरिक मिट्टी के बर्तन निर्माण कार्य, उत्पादों की बिक्री और आजीविका से जुड़े विषयों पर आत्मीय संवाद किया गया। इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष मिथिलेश चौरसिया नागवंशी ने कहा कि कुम्हार-प्रजापति समाज के शिल्पकार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा और स्वदेशी कला के संवाहक हैं। मिट्टी के बर्तन बनाना केवल आजीविका का साधन नहीं, बल्कि हमारी परंपरा और लोककला का महत्वपूर्ण हिस्सा है। ऐसे हुनरमंद कारीगरों का सम्मान और उनके उत्पादों को प्रोत्साहन देना हम सभी का दायित्व है। यह भी पढ़ें- Azamgarh News: डीएम ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.