Azamgarh News: दीपावली बढ़ी मांग, मानकों को ताक पर रखकर बना रहे मिठाई
आजमगढ़, अक्टूबर 30 -- Azamgarh News: आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। दीपावली पर मिठाइयों की मांग बढ़ते ही जिले में इनके उत्पादन में तेजी आ गई है। त्योहार पर अधिक बिक्री के चक्कर में कई जगहों पर खाद्य सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर मिठाइयां तैयार की जा रही हैं। शहर के आसपास भंवरनाथ, अइनिया, नरौली, रानी की सराय, कंधरापुर और बैठोली बाईपास समेत ग्रामीण इलाकों में छोटे-बड़े कारखाने दिन-रात चल रहे हैं। इन कारखानों में साफ-सफाई की कमी के बीच मिठाइयां तैयार की जा रही हैं। जिले में मिठाइयों के प्रमुख उत्पादन केंद्रों से शहर के साथ ग्रामीण बाजारों में भी आपूर्ति होती है। कारखानों में तैयार मिठाइयां सुबह से ही स्कूटी, ई-रिक्शा और टेंपो के जरिए दुकानों तक पहुंचाई जाती हैं। दुकानदार इन्हें अपनी पैकिंग में भरकर ताजा बताकर बेचते हैं। कानपुर से मंगाए जाने वाले खो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.