आजमगढ़, अगस्त 8 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय का 11 अगस्त को आयोजित तृतीय दीक्षांत समारोह मुख्य अतिथि के तौर पर पद्म विभूषण पं. हरिप्रसाद चौरसिया होंगे। वहीं गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले क प्रतिष्ठित पटोला बुनकर प्रशिक्षक एवं समाजसेवी पंकज भाई डूंगरभाई मकवाना को विश्वविद्यालय की ओर से मानद उपाधि प्रदान की जाएगी। समारोह में कुल 88 मेधावियों को पदक दिए जाएंगे। इनमें छात्राओं का दबदबा बरकरार रहा है।

समारोह की तैयारी शिब्ली नेशनल कालेज में शनिवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में कुलपति प्रो. संजीव कुमार, कुलसचिव अमृतलाल और परीक्षा नियंत्रक आनंद कुमार मौर्य ने दीक्षांत समारोह की तैयारियों और कार्यक्रम की जानकारी दी। कुलपति प्रोफसर संजीव कुमार ने कहा कि राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल दस अगस...