आजमगढ़, अगस्त 30 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। जिले में रविवार की सुबह से निकली धूप से गर्मी और उमस से जहां लोग परेशान थे, वहीं शाम को हुई झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया। जिससे लोगों को राहत मिली। वहीं बारिश होने से नगर समेत ग्रामीण क्षेत्र के बाजारों में जगह-जगह जलजमाव होने से लोगों की दुश्वारियां बढ़ गईं। जिला आपदा प्रबंधन विभाग ने बताया कि शनिवार सुबह आठ बजे से रविवार सुबह आठ बजे तक जिले में कुल बारिश 51 एमएम हुई। जबकि तहसीलों को मिलाकर देखा जाए तो औसत कुल बारिश साढ़े छह एमएम हुई। रविवार सुबह बादलों के बीच से निकली धूप से उमस और गर्मी से लोग परेशान थे। शाम को चार बजे के बाद चमक-गरज के साथ नगर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में कहीं झमाझम तो कहीं हल्की बारिश हुई। बारिश होते ही गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिली। खेतों में पानी जमा देख अन...