आजमगढ़, सितम्बर 11 -- Azamgarh News: बरदह, हिन्दुस्तान संवाद। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक शुक्रवार को जिवली गांव आए। उन्होंने भाजपा गोरखपुर के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय के आवास पर पहुंचकर उनकी दिवंगत मां के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरी पार्टी क्षेत्रीय अध्यक्ष के परिवार के साथ है। यह भी पढ़ें- धरने से नहीं, सरकार को डराने से हर काम होगा; योगी के मंत्री संजय निषाद को अखिलेश की नसीहतउपमुख्यमंत्री की बातों का सारांश पत्रकारों से बात करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि अखिलेश यादव दिग्भ्रमित हैं। प्रदेश सरकार किसी को रोकने-टोकने का काम नहीं करती। सभी लोगों को प्रदेश में कहीं भी आने-जाने की पूरी आजादी है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी इस तरह का अनर्गल आरोप लगाकर ल...