Azamgarh News: दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पांच पर मुकदमा
आजमगढ़, सितम्बर 1 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। बिलरियागंज थाना की पुलिस ने दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने के आरोप में पांच लोागों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कर की है। बिलरियागंज थाना क्षेत्र के निवासी आशीष सिंह ने आरोप लगाया कि उनकी बहन आशा सिंह की शादी तीन साल पूर्व रौनापार थाना क्षेत्र के तिवारीपर निवासी दीन सिंह के साथ हुई है। शादी के बाद आशा सिंह अपने पति के साथ ससुराल चली गई। बाद में वह पति और ससुर के साथ दिल्ली में रहने लगी। उसे दो बच्चे है, ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग को लेकर आशा को प्रताड़ित करने लगे। बच्चे सहित उसे मायका में छोड़ दिया। फोन पर आए दिन घमकी दे रहे है। बिलरियागंज थाना की पुलिस ने विवाहिता के पति, सास, ससुर सहित पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.