Azamgarh News: दस हजार रुपये रिश्वत लेते समय लेखपाल रंगेहाथ गिरफ्तार
आजमगढ़, जुलाई 25 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। एंटी करप्शन टीम ने तरवां थाना क्षेत्र के परमानपुर बाजार में शुक्रवार की रात काश्तकार से 10 हजार रुपये रिश्वत ले रहे लेखपाल को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ मेहनाजपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। तरवां निवासी काश्तकार धर्मेंद्र शर्मा उर्फ बबलू ने एंटी करप्शन थाना में शिकायती पत्र दिया था। उनका आरोप था कि लालगंज तहसील में कार्यरत लेखपाल धारा 24 के तहत जमीन की पैमाइश करने के लिए 10 हजार रुपये रिश्वत मांग रहा है। एंटी करप्शन टीम ने डीएम से मिलकर मामले से अवगत कराया। डीएम के आदेश पर दो सरकारी गवाहों के साथ शिकायतकर्ता को लेकर एंटी करप्शन की टीम शुक्रवार की रात करीब आठ बजे तरवां क्षेत्र के परमानपुर बाजार पहुंची। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: एसडीएम की टेबल पर रख दी नोटों की गड्डी,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.