आजमगढ़, जुलाई 25 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। पीएमश्री एवं अन्य राजकीय विद्यालयों में लाखों की लागत से प्रयोगशालाएं तैयार कराई गईं। सारे उपकरण भी मौजूद हैं, लेकिन छात्र-छात्राओं को प्रयोगात्मक शिक्षा देने के लिए नियमित प्रवक्ता ही नहीं हैं। जिससे फिजिक्स, बायो, गृहविज्ञान, भूगोल, केमेस्ट्री जैसे विषयों की प्रयोगात्मक कक्षाएं नहीं संचालित हो पा रही हैं। जिले में दो पीएमश्री सहित 11 राजकीय इंटर कालेज हैं। इन राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में विज्ञान प्रयोगशालाएं और प्रयोग संबंधी अधिकांश सामग्री उपलब्ध है। बावजूद इसके विषय विशेषज्ञ प्रवक्ताओं की कमी के कारण विद्यार्थियों को प्रयोगात्मक शिक्षा का पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है। कई विद्यालयों में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान की प्रयोगशालाएं स्थापित हैं और आवश्यक उपकरण भी हैं, ल...