आजमगढ़, अगस्त 13 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। मंडलीय अस्पताल के दवा कक्ष में तैनात फार्मासिस्ट के मरीजों को खिड़की पर रोककर अंदर जन्मदिन की पार्टी मनाने का वीडियो वायरल होने के मामले में मंगलवार को डीएम के आदेश पर तीन सदस्यीय जांच टीम गठित की गई। टीम वायरल वीडियो और फार्मासिस्ट पर लगाए गए आरोपों की जांच कर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। जांच टीम में वरिष्ठ नेत्र सर्जन डॉ. देवेंद्र सिंह चौहान, ईएनटी सर्जन डॉ. रामकेवल पासवान और बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. रईस अहमद को शामिल किया गया है। टीम के गठन के बाद अस्पताल प्रशासन में हलचल बढ़ गई है। छह दिन पूर्व मंडलीय अस्पताल के दवा कक्ष में तैनात फार्मासिस्ट अनिल चौधरी का जन्मदिन था। बताया जा रहा है कि सुबह से ही स्वास्थ्य कर्मी जन्मदिन की तैयारी में जुटे थे। इस दौरान दवा लेने के लिए काउंटर पर मरीजों और तीमा...