आजमगढ़, सितम्बर 10 -- Azamgarh News: मेंहनगर, हिन्दुस्तान संवाद। रहिला गांव के ढोलापट्टी पुरवा में करीब 20 घरों के आने-जाने का रास्ता गांव के ही मिठाई और मेवालाल आदि ने बांस और रस्सी लगाकर अवरुद्ध कर दिया है। बुधवार को प्रधान एहतराम खान, चंद्रशेखर, लालबहादुर, ओमप्रकाश सहित ग्रामीणों ने एसडीएम मेंहनगर को प्रार्थना पत्र देकर हस्तक्षेप की मांग की। चंद्रशेखर ने बताया कि घर से निकलने के लिए कोई रास्ता नहीं है। सामने खोर की भूमि है, जिससे 20 घरों का आना-जाना होता है। आरोप है कि विपक्षी मिठाई और मेवालाल पुत्र शिवलोचन दबंगई के बल पर मिट्टी-खड़ंजा आदि का निर्माण नहीं होने दे रहे हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम अशोक कुमार ने राजस्व निरीक्षक और थाना प्रभारी मेंहनगर को मौके पर तत्काल निस्तारण कर आख्या देने का निर्देश दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान...