Azamgarh News: दंपति सहित नौ लोगों को पीटा, दो गंभीर
आजमगढ़, अक्टूबर 25 -- खड़ंजा विवाद में नौ लोग घायल Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। शहर कोतवाली क्षेत्र के अइनियां मिश्रा की छावनी गांव में रविवार की दोपहर खड़ंजा लगाने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। एक पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडा, ईंट-पत्थर से हमला कर दंपति साहित नौ लोगों को घायल कर दिया। घायलों में दो महिलाओं की हालत गंभीर है। उन्हें मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव निवासी 40 वर्षीय रंजीत मौर्य ने आरोप लगाया कि उनके पड़ोस के लोग जबरदस्ती उनकी जमीन में खड़ंजा लगा रहे थे। इसकी जानकारी होने पर वह अपने भाई 42 वर्षीय राजकुमार के साथ विरोध करने लगे। जिस पर विपक्षी गालीगलौज करने लगे। इसके बाद लाठी-डंडा और ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। जिससे दोनों भाई घायल हो गए। बचाव में आई 35 वर्षीय शांति मौर्य पत्नी अरविंद, 33 वर्षीय रीता मौर्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.