आजमगढ़, अगस्त 18 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। रानी की सराय हनुमानगढी पर दंगल में पहलवानों ने जोर आजमाइश की। यहां पर नाग पंचमी पर दंगल की परंपरा ब्रिटिश शासन से चली आ रही है। आधुनिकता के दौड़ में भी यहा मिट्टी में ही जोर आजमाइश होती है। सोमवार को बूदाबादी के बीच दंगल हुआ। दंगल मे इस बार छोटे पहलवानों ने खूब दांव आजमाएं। कुश्ती में पवन भगत सिंह खेल अकादमी और इंद्रेश आजमगढ़ के बीच हुई जिसमें पवन ने बाजी मारी अनुराग भगत सिंह खेल अकादमी और अभिषेक रानी की सराय के बीच कुश्ती में अनुराग ने जीत दर्ज की। हिमांशु भगत सिंह खेल अकादमी और बलवंत अमौड़ा में हिमांशु ने पटखनी दी। यह भी पढ़ें- Azamgarh News: युवाओं और बच्चों ने खेलों का, महिलाओं ने झूलों का लिया आनंद हिमांशु निजामाबाद और देवेश आजमगढ़ के बीच कुश्ती में हिमांशु ने पटखनी दी। अनुराग अमौड और ...