आजमगढ़, जुलाई 25 -- Azamgarh News: मेहनगर (आजमगढ़)। स्थानीय थाना परिसर में शनिवार को एसडीएम भूपाल सिंह की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल बारह शिकायती प्रार्थना पत्र पड़े जिसमें 10 राजस्व 2 दो पुलिस मौके पर एक का निस्तारण हुआ। एसडीएम ने सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों को मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच कर समयबद्ध समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि थाना समाधान दिवस में बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित रहने वाले संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- Azamgarh News: एसडीएम ने सुनी फरियादियों की समस्या, समाधान का दिलाया भरोसाशिकायते एवं मामले बासुपुर गांव निवासी ओमप्रकाश यादव ने शिकायत करते हुए बताया कि दोनों भाइयों के बीच लगभग सात फीट चौड़ा र...