आजमगढ़, सितम्बर 26 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। जिले में अवदाब तुफान का असर तीसरे दिन भी रहा। तेज हवा के साथ हो रही बारिश से कई स्थानों पर पेड़ और डालियां टूट गिरने से आवागमन बाधित हो गया। वहीं शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित भी प्रभावित रही। वहीं खेतों में धान की फसल गिरने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। बुधवार की आधी रात से जिले में तेज हवा के साथ रूक-रूक कर शनिवार को भी बारिश होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। नगर समेत ग्रामीण क्षेत्र के बाजारों में जलजमाव और कीचड़ से लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई है। वहीं कई स्थानों पर पेड़ गिरने और डालिया टूट कर गिरने से बिजली आपूर्ति भी प्रभावित रही। यह भी पढ़ें- 48 घंटे में हुई करीब 100 एमएम बारिश सड़क पर गिरने से आवागमन भी बाधित हो गया। हवा के चलते बालिया लगी धान की फसलें भी...