Azamgarh News: तेज आंधी-बारिश के साथ गिरे ओले
आजमगढ़, अक्टूबर 6 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। जिले में सोमवार अपराह्न करीब तीन बजे अचानक मौसम बदल गया और आंधी के साथ झमाझम बारिश होने लगी। बूढ़नपुर और अहरौला इलाके में ओले भी गिरे। कई जगहों पर पेड़ गिरने से यातायात बाधित हो गया। तेज हवा में टिनशेड उड़ गए। कुछ जगहों पर फसलों के खेत में भी गिरने की सूचना है। करीब पौन घंटे तक हुई तेज बारिश से नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के बाजारों में जलजमाव हो गया। रानी की सराय प्रतिनिधि के अनुसार, स्थानीय कस्बा के पानी टंकी के पास तेज आंधी के दौररान बिजली के तार पर पेड़ गिरने से हाईटेंशन लाइन का पोल क्षतिग्रस्त हो गया। दो पोल के तार टूट गए। क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। सूचना देने के दो घंटे बाद भी बिजली कर्मचारी नजर नहीं आए। पवई और बरदह प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र में आंधी में दर्जन भर लोगों की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.