आजमगढ़, सितम्बर 2 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। मार्टीनगंज तहसील क्षेत्र के पुष्पनगर सब स्टेशन पर तैनात एक संविदा लाइनमैन तीन साल से सऊदी अरब में है। उसकी जगह भाई ड्यूटी कर रहा है। लाइनमैन की ड्यूटी कर रहे भाई पर गांव के लोगों ने धन उगाही का आरोप लगाया है। बुधवार को मंडलायुक्त और डीएम को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है। मामला सामने आने के बाद विभागीय अधिकारियों की कार्यप्रणाली और कर्मचारियों की निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। मार्टीनगंज क्षेत्र के सुधारपुर गांव निवासी रामअधार सहित अन्य ग्रामीणों ने बुधवार को मंडलायुक्त और जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर आरोप लगाया कि सब स्टेशन पुष्पनगर में सदरुद्दीनपुर गांव निवासी गयास अहमद की वर्ष 2023 में लाइनमैन के पद पर तैनाती हुई थी। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: जिले में प्रभार पर चल रही ...