आजमगढ़, अगस्त 6 -- Azamgarh News: तीन शिक्षक मिले अनुपस्थित, वेतन रोका

अनुपस्थिति का कारण एमडीएम रजिस्टर भी नहीं मिला, तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण

निरीक्षण की जानकारी आजमगढ़, संवाददाता। डीआईओएस अजय कुमार ने बुधवार को श्रीराम राष्ट्रीय इंटर कॉलेज जहानागंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान लगातार दो दिनों तक तीन शिक्षकों के अनुपस्थित मिलने पर उनका वेतन रोक दिया गया। साथ ही संस्था प्रबंधक और प्रधानाचार्य को तीन दिन के भीतर संबंधित शिक्षकों से साक्ष्य सहित स्पष्टीकरण प्राप्त कर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

शिक्षक उपस्थिति डीआईओएस ने अपराह्न 1:15 बजे विद्यालय का निरीक्षण किया। शिक्षक उपस्थिति पंजिका के अवलोकन में पाया गया कि तीन और चार अगस्त को प्रवक्ता वशिष्ठ यादव, सहायक अध्यापक शिल्पी यादव तथा सहायक अध्यापक अमित कुमार कौशल के हस्ताक्षर दर...