Azamgarh News: तीन बूथ एक ही विद्यालय में स्थानांतरित करने की मांग
आजमगढ़, अक्टूबर 14 -- Azamgarh News: मार्टिनगंज। स्थानीय तहसील क्षेत्र के रसूलपुर तुंगी गांव के तीनों मतदान बूथों को प्राथमिक विद्यालय रसूलपुर तुंगी में स्थानांतरित करने की मांग उठाई गई है। ग्राम पंचायत की प्रशासक संगीता बिंद ने जिला निर्वाचन अधिकारी को पत्र भेजकर मतदान केंद्र बदलाव करने की मांग की है।उनका कहना है कि ग्राम पंचायत रसूलपुर तुंगी में दो राजस्व गांव रसूलपुर तुंगी और तुंगी शामिल हैं। वर्तमान में बूथ संख्या 289 और 290 पर मतदान पड़ोसी ग्राम पंचायत दूबरा शेखपुरा के राजस्व गांव बेलहरी हसनपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में होता है, जबकि बूथ संख्या 287 पर मतदान प्राथमिक विद्यालय तुंगी में कराया जाता है। यहां शेखपुरा गांव के मतदाता भी मतदान करने आते हैं, जिससे उन्हें लगभग तीन किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.