Azamgarh News: तीन घंटे गुल रही शहर की बिजली
आजमगढ़, सितम्बर 4 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। शुक्रवार को शहर के मातवरगंज, दलालघाट, पुरानी कोतवाली और तकिया मोहल्ले में दोपहर के समय करीब तीन घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। जिससे लोगों को काफी परेशानी का उठानी पड़ी। बिजली न होने से लोगों के सामने पेयजल का भी संकट खड़ा हो गया। शुक्रवार को दोपहर करीब 12 बजे पुरानी कोतवाली और सिधारी उपकेंद्र से जुड़े मातवरगंज, दलालघाट, तकिया समेत कई मोहल्लों की बिजली आपूर्ति अचानक बंद कर दी गई। करीब तीन घंटे तक आपूर्ति बाधित रहने से लोगों को पानी समेत अन्य जरूरी कामों को लेकर परेशान होना पड़ा। दोपहर बाद बिजली आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। विभागीय अधिकारियों के अनुसार शहर में कई स्थानों पर एबीसी केबिल नीचे लटक गए थे और कुछ पोल भी झुक गए थे। सुरक्षा की दृष्टि से बिजली आपूर्ति बंद कर मरम्मत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.