Azamgarh News: तिरंगा यात्रा में लगे भारत माता के जयकारे
आजमगढ़, अगस्त 13 -- Azamgarh News: जहानागंज, हिन्दुस्तान संवाद। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत बुधवार को जहानागंज में भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश सिंह एवं ब्लॉक प्रमुख रमेश कनौजिया के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ ब्लॉक परिसर से हुआ। हाथों में तिरंगा लिए बड़ी संख्या में लोग देशभक्ति के जज्बे के साथ यात्रा में शामिल हुए। तिरंगा यात्रा ब्लॉक परिसर से निकलकर जहानागंज बाजार के मुख्य चौक, मिश्रा मार्केट, सैयद मोड़ होते हुए मवेशी स्थित अमर शहीद केके सिंह की प्रतिमा स्थल तक पहुंची। वहां, अमर शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शहीदों को नमन किया गया तथा देश की एकता और अखंडता का संकल्प लिया गया। इसके बाद यात्रा पुन: ब्लॉक परिसर पहुंचकर गोष्ठी में परिवर्तित हो गई। यात्रा के दौरान डीजे पर देशभक्ति गीतों की धुन गूंजती रही। पूर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.