Azamgarh News: तालाब में मिला वृद्ध का शव
आजमगढ़, अक्टूबर 25 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। अतरौलिया थाना क्षेत्र के भीलपुर गांव में रविवार सुबह टहलने के लिए निकले वृद्ध का शव तालाब में उतराया मिला। गांव निवासी 65 वर्षीय महाबल निषाद रविवार सुबह टहलने निकले थे। वे घर से करीब एक किलोमीटर दूर गोविंदपुर गांव की तरफ गए थे। काफी देर तक घर नहीं पहुंचे। परिवार के लोग उनकी तलाश कर रहे थे, लेकिन कुछ पता नहीं चला। रात करीब आठ बजे गोविंदपुर गांव के लोगों ने तालाब में उनका शव उतराया देखा। इसके बाद परिजनों को जानकारी दी। घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.