आजमगढ़, जुलाई 7 -- Azamgarh News: मेंहनगर, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील परिसर में सोमवार को मुख्य राजस्व अधिकारी संजीव ओझा की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सीआरओ के साथ ही एसडीएम भूपाल सिंह और क्षेत्राधिकारी भूपेश पांडेय ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। ग्राम पंचायत फुलाइच के प्रधान शिवानंद ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि चिरैयाकोट-खरिहानी मुख्य मार्ग पर स्थित आराजी फुलाइच व उसमापट्टी में बेशकीमती जमीन और खेलकूद मैदान की भूमि पर रस्तीपुर, कुढ़ापर, देवईत, खजुरा और बांसगांव के लोगों ने कब्जा कर लिया है। इस बाबत 16 मई, 7 सितंबर और 20 जून को संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। यह भी पढ़ें- Azamgarh News: संपूर्ण तहसील समाधान दिवस पर 24 शिकायती प्रार्थना पत्र में एक का निस्तारण इस पर सीआरओ ने क्षेत...