Azamgarh News: तहसील में महिला की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में मौत
आजमगढ़, सितम्बर 29 -- Azamgarh News: लालगंज। लालगंज तहसील परिसर में सोमवार को भूमि विवाद को लेकर एसडीएम को प्रार्थना पत्र देने आई महिला की तबियत बिगड़ गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, उपचार के दौरान में मौत हो गई। मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव निवासी 70 वर्षीया सुमित्रा मौर्या पत्नी रामप्रसाद मौर्या का उसके पट्टिदार से भूमि को लेकर विवाद चलता है। सोमवार को वृद्धा लालगंज तहसील में एसडीएम को प्रार्थना पत्र देने के लिए गई थी। दोपहर दो बजे वह एसडीएम कार्यालय से बाहर निकल रही थी। इस दौरान उसे चक्कर आ गया और वह गिर गई। वृद्ध को लालगंज अस्पताल पहुंचाया गया, डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वृद्धा की मौत की सूचना पर एसडीएम नेहा मिश्रा अस्पताल पहुंच कर स्थिति की जानकारी ली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.