आजमगढ़, अक्टूबर 23 -- Azamgarh News: मेंहनगर। तहसील बार एसोसिएशन मेंहनगर के सत्र 2026-2027 के चुनाव के लिए कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। तत्काल प्रभाव से चुनाव आचार संहिता भी लागू कर दी गई है। अध्यक्ष चुनाव समिति तेज प्रताप सिंह एडवोकेट ने बताया कि नामांकन फॉर्म की बिक्री व जमा करने की तिथि 23 से 28 अक्तूबर है। 29 अक्तूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 30 अक्तूबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। मतदान 12 नवंबर को होगा और इसी दिन परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। यह भी पढ़ें- Varanasi News: सेल्स टैक्स बार का चुनाव 30 अक्तूबर को होगा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...