Azamgarh News: तहसील परिसर में दो पक्ष भिड़े, मारपीट से मचा हंगामा
आजमगढ़, जुलाई 25 -- Azamgarh News: लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय तहसील परिसर में शुक्रवार की दोपहर एसडीम कार्यालय से बाहर आते ही दो पक्ष के लोग भिड़ गए। एक पक्ष के अधिवक्ता और उनके पक्षकार के साथ दूसरे पक्ष की ओर से मारपीट करने से हंगामा मच गया। सूचना पर बड़ी संख्या में अधिवक्ता और वादकारी मौके पर पहुंच गए। लालगंज चौकी प्रभारी ने दंपति समेत एक पक्ष के चार लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली भेज दिया। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के चिरकिहिट गांव निवासी कंचन पाठक ने लगभग एक वर्ष पूर्व उर्मिला पत्नी रामआलम से करीब 21 बिस्वा भूमि का बैनामा कराया था। इसी भूमि को लेकर रामवृक्ष, रामाश्रय राय पुत्र संता प्रसाद ने एसडीएम न्यायालय से स्थगन आदेश लिया है। रामवृक्ष का आरोप है कि स्थगन आदेश के बाद भी इस भूमि पर कंचन पाठक पक्ष के लोग कब्जे का प्रयास कर रहे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.