आजमगढ़, जुलाई 14 -- Azamgarh News: शाहगढ़, आजमगढ़। जीआरपी अनुभाग गोरखपुर के एसपी ने वाराणसी सिटी के चौकी प्रभारी रहे तरुण कुमार शुक्ला को राजकीय रेलवे पुलिस आजमगढ़ का नया थानाध्यक्ष बनाया है। वहीं जीआरपी आजमगढ़ के थानाध्यक्ष रहे इंस्पेक्टर नासिर हुसैन का स्थानांतरण एसपी कार्यालय गोरखपुर के लिए कर दिया। नवागत थानाध्यक्ष तरुण कुमार ने मंगलवार को आजमगढ़ रेलवे स्टेशन पर पहुंच कर अपना कार्यभार संभाल लिया। स्थानांतरित हुए इंस्पेक्टर के सम्मान में विदाई समारोह का आयोन किया गया। इस समारोह में शामिल जीआरपी के पुलिसकर्मियों ने उन्हें माला पहनाकर विदाई दी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...