Azamgarh News: तरवां मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
आजमगढ़, अक्टूबर 28 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। तरवां बाजार के ऐतिहासिक दुर्गा पूजा मेला में मंगलवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। पूजा कमेटियों की ओर से बनाए गए 10 भव्य पंडालों में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाएं आकर्षण का केंद्र रहीं। रंग-बिरंगी लाइटों से सड़कें जगमग हो उठी थीं। मेले में लगीं दुकानों पर लोगों ने जमकर खरीदारी की। वहीं बच्चों ने झूलों का लुत्फ उठाया। भक्ति रस में पूरा क्षेत्र सराबोर हो गया था। सुरक्षा की दृष्टि से चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात रही। तरवां बाजार के ऐतिहासिक मेले का क्षेत्र के लोगों को इंतजार रहता है। इस बार दस स्थानों पर बने भव्य पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। पूजन-अर्चन के बाद सभी प्रतिमाओं के पट खोल दिए गए थे। दोपहर से ही प्रतिमाओं के दर्शन-पूजन के लिए लोगों के आने का क्रम शुरू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.