Azamgarh News: तमसा-मंजूषा के संगम में स्नान कर दर्शन-पूजन
आजमगढ़, नवम्बर 26 -- Azamgarh News: फूलपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के पौराणिक स्थल दुर्वासा धाम पर दूसरे दिन बुधवार को भी दूर-दराज क्षेत्रों से आए सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने तमसा-मंजूषा के पवित्र संगम में स्नान किया। इसके बाद उन्होंने मंदिर में दर्शन-पूजन कर दान-पुण्य किया। साथ ही मेले में सजी दुकानों पर खरीदारी की। भीड़ को देखते हुए तीन थानों की फोर्स तैनात रही। गुरुवार की शाम तीन दिवसीय मेला का समापन हो जाएगा। काफी अर्से से कार्तिक पूर्णिमा पर दुर्वासा धाम में तीन दिवसीय मेला लगता है और पवित्र संगम पर तीन दिन तक लोग स्नान और पूजन-अर्चन करते हैं। मेले के लिए दूरदराज से आने वाले श्रद्धालुओं की सोमवार से ही बटोर शुरू हो गई थी। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: कार्तिक पूर्णिमा के दूसरे दिन भी गंगा स्नान को उमड़े श्रद्धालु, गुदड़ी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.