Azamgarh News: तगादा करने जा रहे युवक पर हमला चार पर मुकदमा
आजमगढ़, अगस्त 8 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। अतरौलिया थाना क्षेत्र के तेजपुर में तगादा करने जा रहे युवक पर बाइक सवारो ने हमला कर दिया। घायल की तहीर पर पुलिस चार लोगों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। सिकंदरपुर गांव निवासी दीपक यादव गुरुवार की रात में तगादा करने के लिए तेजपुर गांव जा रहा था। तेजपुर गांव के पास बाइक सवार चार लोगों ने उसे रोक लिया। मारपीट कर घायल कर दिया। घायल को अतरौलिया अस्पताल मेें भर्ती कराया गया है। घायल की तहीरर पर पुलिस अंबेडकर नगर जनपद के कटका थाना क्षेत्र के पिंडोरिया गांव निवासी अवनीश, अहरौलिया थाना क्षेत्र के डोकावीर कनैला गांव निवासी प्रमोद, भीखपुर गांव निवासी जोखन और तेजापुर गांव निवासी राकेश उर्फ बोकाड़ी के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.