आजमगढ़, सितम्बर 15 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। जिले के सभी विद्यालयों और आस-पास तंबाकू उत्पाद के सेवन पर रोक लगाने के साथ ही विद्यार्थियों को इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसके लिए शासन के निर्देश पर 90 दिन का विशेष अभियान चलाया जाएगा। डीआईओएस ने सभी प्रधानाचार्यों को इसके लिए आदेश जारी किया है। अभियान के तहत परिषदीय, उच्च प्राथमिक, मान्यता प्राप्त और सहायता प्राप्त विद्यालयों के साथ ही इंटर कालेजों में तंबाकू नियंत्रण से संबंधित गतिविधियां संचालित की जाएंगी। प्रत्येक विद्यालय के मुख्य गेट पर 'तंबाकू निषेध क्षेत्र' का चेतावनी बोर्ड लगाया जाएगा। बोर्ड पर तंबाकू और उसके उत्पादों के सेवन से होने वाले नुकसान की जानकारी भी प्रदर्शित की जाएगी। विद्यालय परिसर में शिक्षक,कर्मचारी और विद्यार्थियों के तंबाकू सेवन पर पूरी तरह...