Azamgarh News: ढूंढे जा रहे आपराधिक गैंगों के एक-एक सदस्य
आजमगढ़, नवम्बर 4 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी नवीन अरोरा ने मंगलवार को दूसरे दिन परेड की सलामी लेने के बाद पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। इसके बाद सैनिक सम्मेलन में पुलिसकर्मियों की समस्याएं सुनीं। वेतन विसंगति सहित अन्य समस्याओं के समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अपराध रोकने के लिए आपराधिक गैंगों के एक-एक सदस्य की जानकारी एकत्र की जा रही है। चिह्नित गैंग पर कार्रवाई की जा रही है। रमाकांत गैंग, कुंटू गैंग और अखंड गैंग सहित गैंगस्टर के एक-एक सदस्यों की जानकारी एकत्र की जा रही है। संपत्ति कुर्की सहित अन्य कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि आजकल साइबर क्राइम तेजी से बढ़ रहा है। इसका सबसे बड़ा कारण जागरूकता की कमी है। एबीके फाइल से साइबर फ्राड हो रहे हैं। साइबर विशे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.