आजमगढ़, अक्टूबर 18 -- Azamgarh News: आजमगढ़। राज्य सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुदृढ़, पारदर्शी और मरीजों के अनुकूल बनाने के उद्देश्य से चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। शासन से जारी नवीनतम स्थानांतरण और तैनाती सूची के तहत हरदोई के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. भवनाथ पांडेय को आजमगढ़ में अपर निदेशक (एडी हेल्थ) पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं, जिला अस्पताल बस्ती के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. अनिल कुमार को मंडलीय अस्पताल आजमगढ़ का एसआईसी बनाया गया है। दोनों ही शीर्ष अधिकारियों की तैनाती के आदेश जारी होने के बाद विभाग में चर्चा तेज हो गई है। दोनों स्वास्थ्य अधिकारियों के तैनाती से जनपद की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को बेहतर बनाना चुनौती पूर्ण होगा। यह भी पढ़ें- यूपी के स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल; 31 अधिकारियों का तबादला, कईयों का...