Azamgarh News: डेढ़ वर्ष बाद भी चालू नहीं हुआ एमआरएफ सेंटर
आजमगढ़, जुलाई 5 -- Azamgarh News: जहानागंज। स्थानीय नगर पंचायत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को व्यवस्थित करने के उद्देश्य से कुसरना गांव में लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व एमआरएफ सेंटर का निर्माण कराया गया था। इस सेंटर पर कूड़े के पृथक्करण एवं निस्तारण के लिए विभिन्न मशीनें भी स्थापित की गई हैं, लेकिन निर्माण के लंबे समय बाद भी मशीनें आज तक चालू नहीं हो सकी। वहीं नगर पंचायत क्षेत्र से प्रतिदिन निकलने वाला कूड़ा निर्धारित केंद्र तक पहुंचाने के बजाय कई स्थानों पर सड़क किनारे गिराया जा रहा है। जिससे राहगीरों के साथ ही आसपास के ग्रामीणों को दुर्गंध और गंदगी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के मौसम में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, जिससे संक्रमण फैलने की आशंका बनी रहती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.